सीएम ने बाबासाहब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर क‍िया माल्यार्पण और कही ये बड़ी बात

सीएम ने बाबासाहब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर क‍िया माल्यार्पण और कही ये बड़ी बात*
बाबासाहब डा. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंबेडकर महासभा भवन में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सैकड़ों वर्षों की गुलामी की विकृतियों से भारतीय समाज भी अछूता नहीं रहा है। उस कालखंड में दलितों, पीड़ितों, शोषितों और वंचितों की आवाज बनकर डा. भीमराव आंबेडकर उभरे।दुनिया के सबसे बड़े संविधान की रचना कर उन्होंने एक नए युग का सूत्रपात किया। उन्हें उन विकृतियों, सामाजिक कुरीतियों का आजीवन सामना करना पड़ा जो भारतीय समाज को सदैव कमजोर करती रहीं। इसके बावजूद उन्होंने गरीबों, शोषितों की आवाज को धार देने के अपने मिशन पर आजीवन कार्य किया। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को ध्यान में रखकर ही 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का केंद्र सरकार ने निर्णय किया।

1675 views