भारतीय स्टेट बैंक: सर्वर डाउन होने से ऑनलाइन और यूपीआई सेवाएं प्रभावित, ग्राहक हो रहे परेशान

भारतीय स्टेट बैंक: सर्वर डाउन होने से ऑनलाइन और यूपीआई सेवाएं प्रभावित, ग्राहक हो रहे परेशान*
भारतीय स्टेट बैंक के कई ग्राहकों को नेट बैंकिंग और यूपीआई सेवा के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई एसबीआई उपयोगकर्ताओं ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर बैंक सर्वर धीमी होने के कारण हो रही परेशानी के बारे में बताया है। इन ट्वीट्स में लोगों ने सर्वर डाउन और नॉन-रिस्पॉन्सिव होने की बात कही है। एसबीआई की जो सेवाएं प्रभावित हैं उनमें नेट बैंकिंग, यूपीआई भुगतान और आधिकारिक एसबीआई ऐप (योनो) शामिल हैं। इससे पहले एक अप्रैल को भी एसबीआई की ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित रही थी।इससे पहले 1 अप्रैल, 2023 को एसबीआई ने सर्वर रखरखाव की सूचना दी थी। वार्षिक समापन गतिविधियों के कारण बजे तक INB/YONO/UPI की सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। दोपहर एक बजकर 30 मिनट से चार बजकर 43 मिनट तक इंटरनेट बैंकिंग, योनो और यूपीआई सेवाओं को बाधित रहने की बात कही गई थी। भारतीय स्टेट बैंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी।

1005 views