अंबानी की पार्टी में मेहमानों को सर्व की गई 500 के नोटों से सजी स्वीट डिश!

अंबानी की पार्टी में मेहमानों को सर्व की गई 500 के नोटों से सजी स्वीट डिश!*
मुंबई में आयोजित किए गए स्टार स्टडेड नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (एनएमएसीसी) में दो दिनों तक सितारों का हुजूम देखने को मिला। इवेंट की ग्लैमरस तस्वीरों के बाद अब खाने पीने की फोटो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। एक तरफ मेहमानों को चांदी की थाली में शाही व्यंजन परोसा गया, तो दूसरी ओर नोटों की गड्ढी के साथ उनके लिए प्लेट तैयार की गई। जी हां, यह बिलकुल सच है। अंबानी परिवार की पार्टी में मेहमानों को 500 रुपये के नोटों के साथ स्वीट डिश परोसी गई। यह तस्वीर सामने आने के बाद लोग हैरान हैं कि क्या सच में ऐसा है। क्या सच में मुकेश अंबानी ने खाने की चीजों में नोट लगवाए थे? तो चलिये इस बात से पर्दा उठाते हैं, और आपको बताते हैं कि फोटो बिलकुल असली है।
फंक्शन में मेहमानों के लिए स्वीट डिश तैयार की गई थी, उसमें से एक में 500-500 के नोट रखे गए थे। फोटो को जर्मन लार्किन ने शेयर किया।

1340 views