सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बाद सेंसेक्स 446 अंक चढ़ा, निफ्टी 17100 के पार पहुंचा*
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 445.73 (0.77%) अंकों की बढ़त के साथ 58,074.68 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 119.10 (0.70%) अंक मजबूत होकर 17,107.50 अंकों पर पहुंच गया। मंगलवार के दिन बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तीन प्रतिशत की बढ़त दिखी जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर दो प्रतिशत तक टूट गए। मंगलवार के दिन घरेलू शेयर बाजार में बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में तेजी दिखी और बैंक निफ्टी इंडेक्स 1.3% की बढ़त के साथ 39,894 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। इस दौरान आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर 2.5 प्रतिशत तक चढ़े।






