मुख्यमंत्री योगी का एलान, 500 खिलाड़ियों को प्रदेश में सरकारी सेवा से जोड़ा जाएगा

मुख्यमंत्री योगी का एलान, 500 खिलाड़ियों को प्रदेश में सरकारी सेवा से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस खेल कुंभ युवा शक्ति को खेल कूद की गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के नेतृत्व में अयोजित होने वाला यह आयोजन हमारी युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक सिद्धांतों की नींव रखने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सुविधाओं को बढ़ाने के साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को यूपी पुलिस और शासन की विभिन्न सेवाओं में स्थान देने की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा रहा है। हम 500 से अधिक खिलाड़ियों को शासन की विभिन्न सेवाओं में स्थान देने जा रहे हैं जहां पर वह खेल कूद की गतिविधियों में भाग लेने के साथ ही बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ेंगे। पुलिस बल की यह ताकत होनी चाहिए कि जब देश या राज्य के अंदर कानून व्यवस्था का संकट आएगा तो सुरक्षा देंगे। वहीं शांतिपूर्ण स्थिति में अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए कार्य करेंगे।अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स संकुल चैंपियनशिप 2022-2023 के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया और प्रदेश में खेलों के अनुकूल माहौल बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों का जिक्र किया.

1005 views