ऋषभ पंत स्विमिंग पूल में कर रहे चलने की प्रैक्टिस

*ऋषभ पंत स्विमिंग पूल में कर रहे चलने की प्रैक्टिस:*

कार हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अब ठीक हो रहे हैं। 25 साल के स्टार विकेटकीपर पंत अब स्टिक के सहारे चलने भी लगे हैं। वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे। इसके लिए पंत कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं।
पंत ने इसकी झलक अपने सोशल मीडिया फैंस को दिखाई है। उन्होंने बुधवार को एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे स्विमिंग पूल के अंदर पानी में चलते नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में एक स्टिक है। पंत ने पोस्ट में लिखा, ‘छोटी-बड़ी हर चीज के लिए आभारी हूं।’

30 दिसंबर 2022 को सुबह 5:30 बजे दिल्ली से देहरादून जाते हुए कार हादसे में बुरी तरह घायल हुए पंत 6 हफ्ते तक अस्पताल में रहे और अब रिकवरी कर रहे हैं।

बता दें कि पंत मैदान में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिसका जिक्र कुछ दिन पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था।

2278 views