जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन क्रिकेट कार्निवल पुणे टूर्नामेंट में जैन सोशल ग्रुप रतलाम मैत्री करेगा मध्य प्रदेश रीजन टीम का प्रतिनिधित्व*

*जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन क्रिकेट कार्निवल पुणे टूर्नामेंट में जैन सोशल ग्रुप रतलाम मैत्री करेगा मध्य प्रदेश रीजन टीम का प्रतिनिधित्व*

जैन सोशल ग्रुप मैत्री रतलाम टीम द्वारा मध्य प्रदेश रीजन टूर्नामेंट उज्जैन जीतने के बाद जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट मैं मध्य प्रदेश रीजन का प्रतिनिधित्व करने जा रही है l

संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया की जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन द्वारा आयोजित क्रिकेट कार्निवाल 2023 में जैन सोशल ग्रुप मैत्री रतलाम द्वारा मध्य प्रदेश रीजन का प्रतिनिधित्व किया जा रहा हैl ज्ञात हो कि यह आयोजन पुणे में आयोजित किया जा रहा है l संपूर्ण ग्रुप परिवार द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए टीम को इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए पुणे के लिए रवाना किया गया l इस क्रिकेट टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश रिजन के अलावा गुजरात, सौराष्ट्र ,इंदौर ,महाराष्ट्र आदि टीमें अपने रीजन लेवल का टूर्नामेंट जीतने के बाद हिस्सा ले रही हैl उल्लेखनीय बात यह है की रतलाम मैत्री कि टीम मध्य प्रदेश रीजन का लगभग सातवीं बार प्रतिनिधित्व कर रही हैl

Amit kothari द्वारा टीम की तैयारियों पर विश्वास जताते हुए टूर्नामेंट को जितने का विश्वास जताया है l

Mayank कोठारी, पूर्व अध्यक्ष नीलेश कोठारी एवं अध्यक्ष वैभव मेहता एवं संपूर्ण मैत्री परिवार द्वारा टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की गईl

1457 views