वीकेंड पर ताजमहल फ्री देखने का मौका, शाहजहां-मुमताज की असली कब्रें भी देखेंगे

वीकेंड पर ताजमहल फ्री देखने का मौका, शाहजहां-मुमताज की असली कब्रें भी देखेंगे*
मुगल शहंशाह शाहजहां के उर्स में दूसरे दिन शनिवार को मुख्य मकबरा स्थित शाहजहां व मुमताज की मुख्य कब्रों पर संदल चढ़ाया गया। दोपहर दो बजे तहखाना खोला गया। इसके बाद उर्स कमेटी व भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से संदल चढ़ाया गया। दोपहर दो बजे से स्मारक में पर्यटकों को निश्शुल्क प्रवेश दिया गया।रविवार को सुबह से शाम तक स्मारक में प्रवेश निश्शुल्क मिलेगा। चादरपोशी रविवार को सुबह से शाम तक होगी। इसमें आकर्षण का केंद्र खुद्दाम ए रोजा कमेटी द्वारा चढाई जाने वाली 1478 मीटर लम्बी सतरंगी चादर रहेगी। पिछले वर्ष उर्स में 1381 मीटर लम्बी चादर चढ़ाई गई थी,मुख्य कब्रें वर्ष में केवल शाहजहां के उर्स में ही खुलती हैं। उन्हें देखने का आकर्षण होने से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। इससे वहां लंबी लाइन लग गई। सीआइएसएफ के जवानों और वालंटियरों ने व्यवस्था संभाली।

1488 views