झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की झारखंड सरकार ने जैन तीर्थ सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में पुतला दहन किया गया

*झारखंड के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया*

*झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की झारखंड सरकार ने जैन तीर्थ सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में पुतला दहन किया गया

।*

इंदौर। आज सुबह श्री बड़ा गणपति चौराहे पर जैन समाज के समर्थन में भाजपा पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, पूर्व पार्षद श्री जयदीप जैन , श्री मनोज काला ,श्री राजेश गंगवाल व श्री रितेश पाटनी के नेतृत्व में झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।
पिछले एक महीने से जैन समाज अहिंसा के मार्ग पर चलकर श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित करने का विरोध कर रहा है । जैन मुनि सुवेग सागर जी महाराज ने अहिंसा के मार्ग पर चलकर आमरण अनशन कर अपने प्राण त्याग दिए , परंतु झारखंड की गूंगी- बहरी सरकार ने जैन समाज की मांग पर अपना निर्णय नही बदलने के कारण आज भाजपा से जुड़े जैन समाज के नेताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन में सुरेश जैन, मनमोहन झांझरी,डॉ.प्रकाश जैन,पिंटू जैन,सचिन बंबोरी,गजेंद्र राठौर,कपिल शर्मा,अरुण जाट,अमर गोयनका, पवन राठौर,रामा भावसार,रोहित काला,संदीप पहाड़िया,छोटू जैन,यश काला सहित सैकड़ों जैन समाज के लोग एवं अन्य समाजसेवी भी शामिल हुए ।

1268 views