पत्रकारों के सस्पेंड अकाउंट्स फिर होंगे एक्टिवेट, एलन मस्क के पोल पर यूजर्स ने दिया स्पष्ट संदेश

पत्रकारों के सस्पेंड अकाउंट्स फिर होंगे एक्टिवेट, एलन मस्क के पोल पर यूजर्स ने दिया स्पष्ट संदेश*
पत्रकारों के अकाउंट्स को सस्पेंड करने के बाद कंपनी के मालिक एलन मस्क ने ट्वीट किया था। मस्क ने लिखा, “दिन भर मेरी आलोचना करना पूरी तरह से ठीक है, लेकिन मेरी रियल-टाइम लोकेशन की डॉक्सिंग करना और मेरे परिवार को खतरे में डालना ठीक नहीं है”। एलन मस्क ने कहा है कि ट्विटर पर उन सभी पत्रकारों के अकाउंट्स एक्टिवेट होंगे, जिन्हें पहले सस्पेंड कर दिया गया था। गौरतलब है कि ट्विटर से न्यूयॉर्क टाइम्स, सीएनएन और वॉशिंगटन पोस्ट जैसे कई मीडिया संस्थानों के पत्रकारों के अकाउंट्स बीते दिनों में सस्पेंड कर दिए गए थे। मस्क का कहना था कि यह पत्रकार उनके परिवार के लिए खतरा पैदा कर रहे थे।एलन मस्क ने अकाउंट सस्पेंड करने के बाद विरोध को कम करने के लिए इस मुद्दे पर एक पोल भी कराया था। इसमें पूछा गया था कि क्या पत्रकारों के अकाउंट्स को तुरंत रीस्टोर करना चाहिए या बाद में। इसमें हिस्सा लेने वाले 36 लाख लोगों में से 59 फीसदी ने कहा था कि मस्क को पत्रकारों के अकाउंट्स तुरंत वापस लाने चाहिए। जिन अकाउंट्स को वापस लाया गया है, उनमें वॉक्स के ऐरन रूपर शामिल हैं।

1564 views