मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने राहुल गांधी के सेना पर द‍िए गए बयान को बताया अपमानजनक, बोले- देश से माफी मांगे

मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने राहुल गांधी के सेना पर द‍िए गए बयान को बताया अपमानजनक, बोले- देश से माफी मांगे*
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन की सेना के बीच हुई झड़प के मामले पर राहुल गांधी के बयान पर देश में स‍ियासी घमासान मच गया है। यूपी सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ सह‍ित ड‍िप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी राहुल गांधी के सेना के जवानों पर द‍िए गए बयान को अपमानजनक बताया है।यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा क‍ि राहुल गांधी का बयान अपमानजनक है और राष्ट्र विरोधी तत्वों को प्रेरित करता है। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और भारतीय सेना का अपमान करने वाला है। हम इसकी निंदा करते हैं। डोकलाम घटना के दौरान हमारे सैनिकों का सम्मान करने के बजाय उनका चरित्र स्पष्ट दिखा,सीएम योगी ने कहा क‍ि हम चाहते हैं कि कांग्रेस और राहुल गांधी देश के जवानों और लोगों से माफी मांगें और उन्हें देश को बार-बार संकट में डालने की हरकत से बचना चाहिए।

*राहुल गांधी ने द‍िया था ये बयान*
राहुल गांधी ने जयपुर में एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान चीन-भारत के सैनिकों के बीच झड़प के मसले पर मोदी सरकार को घेरा था। राहुल ने कहा था कि चीन के मामले पर सरकार कुछ छ‍िपा रही है। हिंदुस्तान की सरकार सोई हुई है और चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है। चीन ने हमारे 2 हजार किमी स्क्वायर को कब्जा लिया है और हमारे जवानों को पीट रहे हैं।

1585 views