कम्पेल के विद्यालय में मनाई गई सरदार पटेल पुण्यतिथि

कम्पेल के विद्यालय में मनाई गई सरदार पटेल पुण्यतिथि

आज कम्पेल के माहेश्वरी विद्यालय में प्रतिमाहनुसार 15 तारीख होने से झंडा वंदन किया गया।
आज सरदार पटेल की पुण्यतिथि होने से आज के दिन का महत्व और बढ़ गया।
इस

अवसर भाजपा के श्री रमणदास जी बैरागी (पेडमी) ने मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया।
साथ ही विशेष अतिथि के रूप में डॉक्टर मुरारीलाल जी चौधरी,
संघ परिवार से भरत जी शर्मा व विद्यालय के अभिभावक के रूप में श्री ओंकार जी चौधरी ने हिस्सा लिया।
अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित के बाद झंडावंदन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
वक्ता के रूप में संघ के श्री सुभाष जी वर्मा मानपुर ने अपने विचार रखे।

इस पुण्य दिवस पर समस्त विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए भारत को अखण्ड भारत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर ने विद्यार्थियों ने भाषण,गीत,सुविचार आदि की प्रस्तुति भी दी।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक अनिल पांचाल ने किया व आभार विद्यालय के प्राचार्य अभिषेक माहेश्वरी ने माना।

1176 views