रेडी-टू वेलकम एनआरआई, सज रहा है इन्दौर

रेडी-टू वेलकम एनआरआई, सज रहा है इन्दौर

दिनांक 8 से 10 जनवरी 2023 को इन्दौर में आयोजित होने जा रहे। 17 वें प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियां जारी है, शहर में बारिकी से हर ओर काम चल रहा है, फिर चाहे वो फुटपाथ का काम हो, हरियाली का काम हो या मेंटनेंस का काम हो।

इन्दौर नगर निगम द्वारा अतिथि देवोभवः की तर्ज पर इन्दौर में होेने वाले प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन एवं ग्लोबल इन्वेस्टर मिट के ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए शहर को सजाने की कार्यवाही की जा रही है, जिसके अन्तर्गत अतिथियों के एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद ही उन्हे इन्दौर की स्वच्छता एवं सुंदरता दिखाई दे इसके लिए एयरपोर्ट से लेकर राजबाड़ा, 56 दुकान, सराफा बाजार, सी.पी. शेखर नगर, छत्रियाँ, लालबाग, खजराना मंदिर, रणजीत हनुमान मंदिर, कार्यक्रम स्थल के आसपास, पूरे शहर में मरम्मत व सौैंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही शहर के फूटपाथों की सफाई के लिए फूटपाथ धोने का कार्य भी किया जा रहा है। निगम द्वारा फूटपाथ पर लगे पेव्हर ब्लाक का संधारण तथा जहा पर आवश्यक है वहा बदला जा रहा है। शहर के डिवाईडरों पर पेंटिंग के साथ ही उनमें आकर्षक पौधारोपण व हरियाली भी लगायी जा रही है। पेडों के आस-पास पर थाले बनाये जा रहे है। शहर के सी.टी.पी.टी. की मरम्मत व सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा। सी.टी.पी.टी. की सफाई कम से कम दिन में तीन बार अथवा आवश्यकतानुसार की जा रही है। शहर को लाईट से भी डेकोरेशन किया जावेगा। ताकि इन्दौर आने वाले मेहमान इन्दौर की साफ सुधरी छवि साथ लेकर जावें।

2285 views