फरवरी। लोकसभा स्पीकरऔर इंदौर की सांसद सुमित्रा महाजन सोमवार शाम अचानक भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन से मिलने उनके घर पहुँची और करीब आधे घंटे तक दोनों के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई।
उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता सत्तन श्रीमती महाजन की इस बार लोकसभा की उम्मीदवारी का विरोध कर रहे हैं और उन्होंने महाजन के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा घोषणा कर दी है। इसके चलते इस मुलाकात को लेकर कयास लगाए जा रहे है।
जानकारी के मुताबिक शाम करीब 7 बजे ताई सत्तन गुरु के घर पहुँची । इस दौरान करीब 30 मिनिट दोनो के बीच बंद कमरे में चर्चा हुई है । इस दौरान सभी को बाहर कर दिया गया था और सिर्फ तीन लोग ताई , गुरु और एमआईसी सदस्य और ताई के खास सुधीर देडगे कमरे के अंदर थे । दोनों में क्या बात हुई इसका खुलासा नहीं हो सका।
2161 views





