लगातार छठे दिन हरे निशान पर बाजार बंद

लगातार छठे दिन हरे निशान पर बाजार बंद, FMCG शेयरों के बूते सेंसेक्स 177 अंक चढ़ा*
हफ्ते के दूसरे कोरोबारी दिन भी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। मंगलवार को सेंसेक्स 177.04 अंकों (0.28%) की बढ़त के साथ 62,681.84 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 55.30 अंकों (0.30%) की बढ़त के साथ 18,618.05 अंकों पर बंद हुआ। बाजार की मजबूती एफएमसीजी सेक्टर का अहम योगदान रहा। वहीं पीएसयू बैंक के शेयरों में हल्की नरमी दिखी

1080 views