श्री आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक सम्पन्न

*श्री आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक सम्पन्न

*

.श्री संयोगितागंज दिगंबर जैन पंचायती मंदिर अतिशय क्षेत्र छावनीजी में आज भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया गया इसके अंतर्गत मुनि श्री आदित्यसागरजी महाराज ने कहा कि भगवान आदिनाथ को अपने जीवन की समृतियों के कारण केवलज्ञान प्राप्त करने में 1000 वर्ष लगे, उन्हें वर्षों तक तप करना पडा जबकि उन्हीं के पुत्र भगवान भरत चक्रवर्ती को मात्र अंतर मुहूर्त में केवलज्ञान प्राप्त हो गया क्योंकि उनकी स्मृतियां कम थी
भगवान आदिनाथ को केवलज्ञान प्राप्त करने के बाद आ ई ऊ लृ ली
अक्षर बोलते ही अंतर मुहूर्त में मोक्ष को प्राप्त हो जाता हैं, अग्निकुमार देवों द्वारा अपने मुकुट से अग्नि प्रज्वलित कर हवन कुंड जागृत किया तथा इंद्र एवं इन्हाणियो द्वारा हवन द्वारा आहुतियां दी गई , भगवान आदिनाथ को मोक्ष के उपरांत शोभायात्रा के रूप में 24 अन्य तीर्थंकर प्रतिमाओं के साथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पंचायती मंदिर लाया गया
इस अवसर पर भरत शास्त्री ने कहा कि समस्त प्राणी दुख से तो डरते हैं पर उसके निवारण के लिए मेहनत नहीं करते , प्रतिदिन अभिषेक पूजन करना चाहिए, अभिषेक अपने परिणामों को निर्मलता के लिए करते हैं , प्रभु तो अंतरंग और बहिरंग से पवित्र है प्रभु दर्पण के समान है उनके के दर्शन मात्र से हमारे परिणाम निर्मल हो जाते हैं अतः प्रतिदिन मंदिर जाकर दर्शन करने से हमारा जीवन राग द्वेश से रहित होकर सरलता को प्राप्त करता है,
प्रवक्ता ज्योतिषाचार्य एम के जैन ने बताया कि इस अवसर पर अतिशय कारी भगवान पाश्र्वनाथ एवं सवापांच फिट के ह्रीं अक्षर में 24 तीर्थंकर भगवान की प्रतिमायें विराजित की गयी
भगवान की स्वर्ण बेदी में छत्र चंवर महामंडल वंदनवार आदि अर्पण करने के लिए पात्रों का चयन हुआ आगामी 6 दिसंबर को मुनि श्री आदित्यसागरजी ससंघ पुनः अतिशय क्षेत्र छावनीजी आकर क्षत्र स्थापित करवाने की क्रिया संपन्न करेंगे
पाण्डाल में 5 दिवसीय पंच कल्याणक महोत्सव मे प्रतिष्ठाचार्य, विद्वान मनीषी, पुजारी आदि का सम्मान शाल श्रीफल द्वारा किया गया
ट्रस्ट के सचिव देवेंद्र सेठी अध्यक्ष प्रकाश बड़जात्या ने 5 दिवसीय सफल आयोजन के लिए समाज के प्रति आभार व्यक्त किया एवं कृतज्ञता व्यक्त की

1523 views