प्रधानमंत्री मोदी ने खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर दी बधाई, भविष्य के लिए दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर दी बधाई, भविष्य के लिए दीं शुभकामनाएं*
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। खड़गे अब कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे। अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़गे ने 7897 वोट हासिल किए जबकि शशि थरूर को एक हजार के आसपास ही वोट मिले। एजेंसी के मुताबिक, 416 वोट खारिज हो गए।24 साल बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से हैं। बता दें कि इसी सोमवार को देशभर में कांग्रेस के 9 हजार से ज्यादा प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में वोट डाला था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दी

1167 views