मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष

मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष, 24 साल बाद बदल गया इतिहास: शशि थरूर की हार*
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के अगले अध्यक्ष होंगे। खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। इसी सोमवार को हुए चुनाव के नतीजे आज यानि बुधवार को आ गए हैं। खड़गे ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में खड़गे के सामने कांग्रेस के लोकसभा सांसद शशि थरूर थे।
किसे कितने वोट मिले?
कुल वोट पड़े- 9,385
मल्लिकार्जुन खड़गे- 7897 वोट
शशि थरूर- 1072 वोट
416 वोट खारिज
खड़गे की जीत का औपचारिक एलान होने से पहले ही थरूर ने अपनी हार स्वीकार कर उन्हें जीत की बधाई दी।शशि थरूर ने खड़गे को बधाई देते हुए कहा, ‘कांग्रेस का अध्यक्ष बनना एक बहुत बड़ा सम्मान और एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं इसके लिए खड़गे जी की सफलता की कामना करता हूं।’ थरूर ने आगे कहा कि एक हजार से अधिक सहयोगियों का समर्थन प्राप्त करना और पूरे भारत में कांग्रेस के इतने सारे शुभचिंतकों की आशाओं और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी।

1297 views