प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, दैनिक घरेलू हवाई यात्रा का कोविड पूर्व के स्तर पर होना बेहतर संकेत*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या जो कोरोना से पहले के स्तर के करीब पहुंच रही है, यह एक सकून देने वाला संकेत है। उन्होंने कहा कि देश भर में कनेक्टिविटी में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। नौ अक्टूबर को घरेलू हवाई यात्री यातायात करीब चार लाख को छू गया, जो कोविड के पूर्व के स्तर के करीब पहुंच रहा है।कोरोना महामारी से प्रभावित होने के बाद देश का नागरिक उड्डयन क्षेत्र ठीक होने की राह पर है। ज्ञात हो कि कोरोना काल में सबसे बड़ी मार नागरिक उड्डयन क्षेत्र पर पड़ी थी। विदेश से महामारी के आने के कारण सबसे पहले हवाई सेवा को बंद किया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारियों को निकाला गया था। उन्हें काफी दिनों तक वेतन नहीं मिला था, लेकिन अब इस क्षेत्र में काफी सुधार देखने को मिला है। परिवहन के अन्य क्षेत्र की तरह अब हवाई सेवा में भी प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं। इसके साथ ही उसके किराए में भी धीरे- धीरे कमी आ रही है।






