*कल होने जा रही GST काउंसिल की अहम बैठक में कई चीज़े हो सकती है सस्ती*
गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) काउंसिल की बुधवार को बैठक होने वाली है. बुधवार 12 बजे GST काउंसिल की बैठक शुरू होगी. इस बैठक में घर खरीदने वालों को बड़ा तोहफा मिल सकता है. दरअसल, रियल एस्टेट पर बनी ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) का एक पैनल अंडर कंस्ट्रक्शन रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज पर जीएसटी (GST) दर घटाकर 5 फीसदी किए जाने के पक्ष में है, जो फिलहाल 12 फीसदी है. इसके अलावा अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर भी जीएसटी घटाया जा सकता है. वही लॉटरी पर एक समान जीएसटी लगाने पर फैसला हो सकता है.
1771 views





