उत्तर प्रदेश विधानमंडल मानसून सत्र कल से, विधानसभा अध्यक्ष ने मांगा सहयोग तो अखिलेश बोले सदन में दीजिएगा मौका*

उत्तर प्रदेश विधानमंडल मानसून सत्र कल से, विधानसभा अध्यक्ष ने मांगा सहयोग तो अखिलेश बोले सदन में दीजिएगा मौका*
सोमवार से शुरू हो रहे विधानमंडल सत्र से पहले शनिवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिष्टाचार भेंट की। अध्यक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही बगैर किसी बाधा के संचालित हो, इसके लिए नेता प्रतिपक्ष से सहयोग मांगा है। वहीं, अखिलेश ने भी अध्यक्ष से कहा कि आप हमारे संरक्षक हैं, विपक्ष को सदन में ज्यादा से ज्यादा अपनी बात रखने का मौका दीजिएगा,अखिलेश शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे विधान भवन स्थित कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष से मिलने पहुंचे। उनके साथ सपा के मुख्य सचेतक व पूर्व मंत्री मनोज पाण्डेय भी साथ थे। अखिलेश ने विधानसभा अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ दिया तो विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें प्रतीक चिह्न व अंगवस्त्र भेंट किया। उन्होंने अखिलेश को विधानभवन की लाबी में किए गए सौंदर्यीकरण को भी दिखाया

1435 views