सार्वजनिक अवकाश निरस्त कर भाजपा ने विश्वकर्मा समाज का अपमान किया:अखिलेश यादव

सार्वजनिक अवकाश निरस्त कर भाजपा ने विश्वकर्मा समाज का अपमान किया:अखिलेश यादव*
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पिछड़ों व वंचितों के खिलाफ है। विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश सपा सरकार में घोषित किया गया था। भाजपा सरकार ने पूजा पर्व पर घोषित अवकाश निरस्त कर विश्वकर्मा समाज का अपमान किया है।सपा अध्यक्ष ने विश्वकर्मा जयंती पर सभी प्रदेशवासियों विश्वकर्मा, शर्मा तथा शिल्पकार समाज को बधाई देते हुए कहा कि सृष्टि के शिल्पकार के रूप में विश्वकर्मा जी की प्रसिद्धि है। इन्द्र के सबसे शक्तिशाली अस्त्र वज्र का निर्माण भी विश्वकर्मा भगवान ने ही किया था। समाजवादी सरकार में विश्वकर्मा समाज के लिए ग्राम सभा की जमीन का पट्टा दिया गया था। विश्वकर्मा, लोहार व बढ़ई समाज के नौजवानों को आइटीआइ का प्रमाण पत्र देने के अलावा पुश्तैनी काम करने वालों को रोजगार उपलब्ध कराया गया था।वहीं, प्रदेश मुख्यालय में विश्वकर्मा जयंती सादगी से मनाई गई। राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार से विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की

1311 views