इंदौर , 10 सितंबर । जेएसएसजी फेडरेशन के म प्र सेण्ट्रल रीजन की शपथ विधी अभय प्रशाल में संपन्न हुई ।
कार्यकृम का शुभारंभ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र संचेती,नि.अध्यक्ष संजय नाहर,संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार जैन,संरक्षक दिलीप सी जैन और दिलीप सिसोदिया ने दीप प्रज्वलन कर किया।
संगठन में अपार शक्ति है यह यथार्थ है और इसी शक्ति को सीढ़ी बनाकर हम सभी ख़ुशियों और शांति के साथ तरक़्क़ी के कई सोपान तय करते हैं । उपरोक्त विचारों के साथ नरेन्द्र संचेती ने म प्र सेण्ट्रल रीजन के चेयरमैन के रूप में श्री तरूण नीता क़ीमती को शपथ दिलाई गई । संजय नाहर एवं फेडरेशन के कार्याध्यक्ष अभय बाफना ने रीजन सचिव सुविधी ज़वेरी,गौरव दुग्गड,विकास हुण्डिया एवं कोषाध्यक्ष उपेन्द्र जैन एवं अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई ।
इसी के साथ आज स्पोर्ट्स मीट 2022 का शुभारंभ युवा उद्योगपति संतोष कटारिया, केसरीमल जैन ने किया जिसमें 500 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं । आज बैडमिंटन, टेबल टेनिस,कैरम और चेस के दिलचस्प मुक़ाबले हुए जिसमें पुरुष,महिला सदस्यों सहित बच्चों ने भी चढ़ बढ़कर भाग लिया जिसके क्वार्टर, सेमी एवं फायनल मैच संपन्न हुए ।
क्रिकेट मैच में 12 ग्रुप्स की टीम भाग ले रही है जिनमें चार टीम के मैच आज संपन्न हुए । कल शेष टीमों खेलने के पश्चात् सेमीफ़ाइनल और फायनल खेले जाएँगे ।स्पोर्ट्स मीट के मुख्य संयोजक हैं आशीष धारीवाल,रितेश कटकानी एवं राजेश बुलिया ।
इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र जैन,पियुष जैन,प्रकाश भटेवरा एवं राष्ट्रीय महासचिव जिनेश्वर जैन,नरेन्द्र भण्डारी,सनोज जैन,अजय जैन, निखिल चौधरी, वीरेन्द्र नाहर आदि उपस्थित थे ।
भवदीय
तरूण क़ीमती
चेयरमैन
म प्र सेण्ट्रल रीजन
अ भा जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन






