दिगंबर जैन समाज काँच मंदिर पर मनी सामूहिक क्षमावाणी

दिगंबर जैन समाज काँच मंदिर पर मनी सामूहिक क्षमावाणी
मुख्यमंत्री शिवराज जी चौहान ने कहा उत्तम क्षमा

*इंदौर- दिगंबर जैन समाज के ह्रदय स्थल काँच मंदिर पर सम्पूर्ण दिगंबर जैन मंदिरों के ११० अध्यक्ष मंत्रीयों की उपस्थिति में मनी सामूहिक क्षमावाणी। *
*इस अवसर माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी समाज जनों के साथ क्षमावाणी मनाई। साथ में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष गौरव रणदिवे , तुलसी सिलावट, मालीनी गौड, सांसद शंकर लालवानी, रमेश मेन्दोला, भी उपस्थित थे।
काँच मंदिर समाज अध्यक्ष विजय कासलीवाल, उपाध्यक्ष विमल पहाडिया, सुरेश राखीवाला , अशोक जैन विधि विधान से श्रीजी के पूजन की तत्पश्चात् कलश हुए। *
*इस अवसर पर परम पुज्य पुर्ण मति माताजी व परम पुज्य आदित्य सागर जी के ससंध प्रवचन हुए। *
*दस लक्षण पर्व दिगंबर जैन समाज का तपस्या , क्षमा , परिग्रह, लोभ , सत्य, ब्रह्मचर्य, माया , मोह, त्याग का महा पर्व है। *
*कोरोना काल को छोड़कर अनवरत काँच मंदिर पर १०० वर्षों से चली आ रही सामूहिक क्षमायाचना पर्व देशभर के जैन समाज लिए मिसाल है। *
*दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष नरेन्द्र वेद ने समाजजनों का आभार माना। *
*दिगंबर जैन समाज कांच मंदिर सर सेठ हुकमचंद मार्ग के मंत्री नकुल पाटोदी ने बताया कि संध्याकाल ६ बजे सूर्यास्त पूर्व श्री जी के कलशाभिषेक हुए , तत्पश्चात् समाज जनों ने एक दूसरे से विगत वर्ष में हुई ग़लतियों पर क्षमायाचना माँगी। *
*हर्ष, उल्लास, विनम्रता, आत्मीयता से एक दूसरे से क्षमा माँगकर उत्तम क्षमा पर्व मनाया। *

1158 views