वाराणसी पहुंचे PM मोदी, बोले- न्यू इंडिया में बेईमान और भ्रष्ट लोगों के लिए कोई जगह नहीं, रफाल पर नहीं दिया कोई जवाब

वाराणसी पहुंचे PM मोदी, बोले- न्यू इंडिया में बेईमान और भ्रष्ट लोगों के लिए कोई जगह नहीं, रफाल पर नहीं दिया कोई जवाब

PM Modi in Varanasi: पीएम नरेंद्र मोदी आज (19 फरवरी 2019) अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे करीब 2500 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी ने यहां डीजल से इलेक्ट्रिक इंजन में चेंज हुए ट्रेन इंजन को हरी झंडी दिखाई। साथ ही संत रविदास की जन्मस्थली जाकर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा में कहा कि सरकारें आती गईं, बातें करती रहीं, लेकिन आपकी आशा कभी पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि 2016 में मैंने इस मंदिर के प्रांगण को विकसित करने और इसके सौन्दर्यीकरण की बात कही थी, जिसकी मांग दशकों से हो रही थी, लेकिन किसी सरकार ने उसे पूरा नहीं किया था। आज इन सभी कार्यों का शुभारंभ हुआ है। इस दौरान उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के आशीर्वाद से न्यू इंडिया में बेईमान और भ्रष्ट लोगों के लिए कोई जगह नहीं है, रफाल पर नहीं दिया कोई जवाब।

गुरु रविदास जन्मस्थली विकास परियोजना का शिलान्यास: पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी दौरे पर संत रविदास मंदिर का दर्शन किया इसके बाद उन्होंने कई विकास परियोजनाओं की नींव रखी। पीएम मोदी ने संत रविदास जन्मस्थली विकास परियोजना का शिलान्यास करते हुए कहा कि मैंने इस प्रांगण को विकसित करने की बात कही थी, जिसकी मांग दशकों से हो रही थी। इसके बाद आज इन सभी कार्यों का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा, ‘संत रविदास जी की जन्मस्थली करोड़ो लोगों के लिए आस्था और श्रद्धा का स्थल है। आपका सांसद होने के नाते मुझे भी यहां सेवा करने का मौका मिल रहा है।’

इलेक्ट्रिक इंजन को हरी झंडी दिखाई: वाराणसी दौरे के दौरान पीएम मोदी ने डीजल लोकोमोटिव वर्क्स परिसर में पहले डीजल कन्वर्टेड इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव इंजन को हरी झंडी दिखाई। इस बीच पीएम दिव्यांग युवाओं से भी मिले। उन्होंने एक युवा को गले लगाकर पीठ भी थपथपाई।

कैंसर अस्पताल का लोकार्पण: अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान पीएम मोदी ने मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर का लोकार्पण किया। इसकी लागत करीब 600 करोड़ बताई जा रही है। बता दें कि इसके बाद बीएचयू से पीएम हेलीकाप्टर से रोहनिया के पास औढ़े गांव रवाना हो गए।

जनसभा में क्या बोले पीएम मोदी: बता दें कि अपने एक दिवसीय वाराणसी दौरे पर पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कहा, ‘आज वाराणसी में जिन लोक कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन होगा, उन सभी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को समान रूप से मिलने वाला है। हमारी सरकार का हर कदम, हर योजना पूज्य संत रविदास जी की भावनाओं के अनुरूप है।’ बता दें कि जनसभा के दौरान पीएम ने काशी को सिटी कमांड सेंटर, एसटीपी समेत कई सौ करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी।

1636 views