गौतम अदाणी ने संपत्ति के मामले में जेफ बेजोस को पछाड़ा, फिर तीसरे नंबर पर पहुंचे*
फोर्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट के अनुसार भारत के दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को पछाड़ दिया है। बीते दिनों लिस्ट में एक पायदान नीचे खिसकने वाले अदाणी ने एक बार फिर लंबी छलांग लगाई है। इस बार जेफ बेजोस को पछाड़ते हुए वे एक बार फिर दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार गौतम अदाणी की कंपनियों के शेयरों की कीमतों में बढ़ोतरी से उनका नेटवर्थ तेजी से बढ़ा है। बुधवार को उनकी कुल नेटवर्थ 148.8 अरब डॉलर हो गई है। इस संपत्ति के साथ एक बार फिर वे दुनिया के तीसरे नंबर के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।






