भाजपा का कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा’ पर तंज, पार्टी टूट रही और राहुल गांधी निकले हैं देश जोड़ने

भाजपा का कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा’ पर तंज, पार्टी टूट रही और राहुल गांधी निकले हैं देश जोड़ने*
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर तंज कसते हुए कहा है कि राहुल गांधी पहले अपना घर, पार्टी को एकजुट कर लेते, तब भारत को जोड़ने की बात करते तो बेहतर होता। कांग्रेस के अपने पुराने समर्पित लोग, समर्पित नेता कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं और राहुल जी चले हैं देश जोड़ने। बता दें कि कांग्रेस पार्टी आज को कन्याकुमारी से 3570 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है, इसकी अगुवाई राहुल गांधी कर रहे हैं। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘कांग्रेस की इस समय जो स्थिति है, वो किसी से छिपी नहीं है। ये पूरा घमासान ‘किसकी’ वजह से हो रहा है, ये भी कोई राज नहीं है। ऐसे में जो अपने को अपनी पार्टी से भी नहीं जोड़ सके, वो भारत जोड़ने की यात्रा पर निकले हैं। ये देखकर बड़ी हैरानी हो रही है। राहुल गांधी आप पहले अपना घर, पार्टी जोड़ लेते तब देश जोड़ने की बात करते। ये सिर्फ इनका छलावा है और दिखावा है

1033 views