अलीगढ़ पहुंचे कृषि मंत्री ने कहा:प्रधानमंत्री आवास योजना की कालोनियों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो*
अलीगढ़ में दो दिन के दौरे पर आए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को बरौला जाफराबाद स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना में बनी कालोनी का निरीक्षण किया। कृषि मंत्री ने कालोनी की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कराने के निर्देश पुलिस प्रशासन व अलीगढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी को दिए। निरीक्षण के दौरान कॉल विधायक अनिल पाराशर इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी आदि भी साथ रहे,मंत्री ने कालोनी में रह गए लाभार्थी सोनू शर्मा के आवास में जाकर बातचीत की। सोनू शर्मा ने आवास मिलने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री आवास के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था व आवास स्थित बाथरूम में पानी की व्यवस्था ठीक कराए जाने का अनुरोध किया। कृषि मंत्री ने पुलिस के आला अधिकारियों को कालोनी के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के निर्देश दिए। एडीए वीसी गौरांग राठी को लाभार्थियों को आवास आवंटन में पारदर्शिता के साथ-साथ मरम्मत योग्य आवासों में आवश्यक निर्माण प्राथमिकता पर कराए जाने के निर्देश दिए।






