सपाट बंद हुए बाजार; सेंसेक्स में 36 अंकों की तेजी, निफ्टी में मामूली गिरावट*
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आज भारतीय बाजारों का रुख सुस्त रहा और मुख्य सूचकांक निफ्टी और सेंसेक्स लगभग सपाट बंद हुए। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 36.74 या 0.06 फीसदी चढ़कर 58,803.33 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 3.35 अंक या 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 17,539.45 अंक पर बंद हुआ। दिन के दौरान सेंसेक्स ने 59,108. 66 के उच्चतम स्तर और 58558.64 के न्यूनतम स्तर को छुआ।सेंसेक्स में चढ़ने वाले शेयरों में आईटीसी, एचडीएफसी, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जैसे शेयर शामिल थे। जबकि मारुति, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले और टाटा स्टील गिरने वाले शेयरों में शामिल थे।भारतीय बाजारों की शुरुआत आज सुबह बढ़त के साथ हुई थी। सेंसेक्स 71 अंक बढ़कर 58,838 अंक और निफ्टी 19 अंक बढ़कर 17,562 पर खुला था। हालांकि दिन के कारोबार के दौरान बाजार अपनी इस बढ़त को कायम नहीं रख पाया।






