प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन नहीं ली छुट्टी, अब 2029 की तैयारी करे विपक्ष: जावड़ेकर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन नहीं ली छुट्टी, अब 2029 की तैयारी करे विपक्ष: जावड़ेकर*
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि विपक्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और देश के लोगों के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को समझना चाहिए। इसलिए विपक्ष को सलाह है कि वह 2024 के लोकसभा चुनावों के बारे में चिंता न करें और इसके बजाय 2029 के लोक सभा चुनावों के बारे में सोचें।महाराष्ट्र के ठाणे में भाजपा के एक कार्यक्रम में ‘मोदी के 20 साल’ नाम की एक पुस्तक के विमोचन के मौके पर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि 2014 में मोदी के प्रधान मंत्री बनने के बाद से देश में माहौल अच्छे दिन के रूप में बदल गया है।प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि देश को एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो अलग सोच और कार्यक्रम लेकर आया, लोगों से सीधे संवाद किया और शासन में पारदर्शिता लाई। उन्होंने कहा कि भाजपा को बार-बार चुनावी सफलता इसलिए मिल रही है क्योंकि लोग मोदी के काम को पसंद करते हैं,पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, “विपक्ष को पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम को समझना चाहिए। पिछले 20 वर्षों में, गुजरात के सीएम से प्रधानमंत्री के रूप में पीएम मोदी एक बार भी बीमार हुए बिना लगातार काम कर रहे हैं। मोदी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम, गतिविधियां और योजनाएं चलाई जा रही हैं।

1246 views