राहत:कमजोर मानूसन में किसानों के साथ सरकार, फ्री में देगी तोरिया के बीज के दो-दो किलो के पैकेट*
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर बड़े प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है। लोक भवन में कैबिनेट के सामने 16 प्रस्ताव आए थे, जिनमें 15 प्रस्ताव पर मुहर लगा दी।सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट ने परिवहन विभाग के साथ ही चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा दी। कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ ही सूर्य प्रताप शाही ने फैसलों की जानकारी मीडिया को दी।कैबिनेट बैठक के बाद सुरेश खन्ना ने बताया कि परिवहन विभाग में अब परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन पाएंगे। सिमुलेटर पर टेस्ट देने के बाद ही परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाएंगे। सुरेश खन्ना ने बताया कि वाहन चेकिंग व्यवस्था को पीपीपी मॉडल पर स्वचालित परीक्षण स्टेशन बनाये जाएंगे






