हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ*
भारतीय शेयर बाजार के लिए हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन मिला-जुला रहा। अच्छी बात यह रही कि बाजार पहले हरे निशान पर खुला और बंद भी हरे निशान पर ही हुआ। शुक्रवार को बाजार बंद होते समय निफ्टी 59.15 अंकों की मजबूती के साथ 58,833.87 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में इस दौरान 36.45 अंकों की मजबूती आई। निफ्टी 0.21% ऊपर जाकर 17,558.90 के लेवल पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबारी दिन आयशर मोटर्स के शेयरों में चार प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली।इससे पहले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार खुलते समय भारतीय बाजार में तेजी लौटी। सेंसेक्स 59253.78 अंकों पर खुला। वहीं निफ्टी 17650 के ऊपर पहुंच कर ओपन हुआ।

1162 views