महापौर द्वारा देवी अहिल्या उत्सव समिति को सौंपा रुपए 5 लाख का अनुदान राशि का चेक

*महापौर द्वारा देवी अहिल्या उत्सव समिति को सौंपा रुपए 5 लाख का अनुदान राशि का चेक*

देवी अहिल्या बाई होलकर की 227 पुण्यतिथि पर राजवाड़ा स्तिथ माता अहिल्या बाई होलकर कि प्रतिमा पर पूजन कर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इसके पश्चात परंपरा अनुसार महापौर श्री भार्गव द्वारा पूर्व सांसद एवं मां अहिल्या उत्सव समिति अध्यक्षा श्रीमती सुमित्रा महाजन को 5 लाख राशि का अनुदान राशि का चेक दिया गया। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री तुलसी सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्री महेंद्र हार्डिया, इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, सभापति श्री मुन्ना लाल यादव, महापौर परिषद सदस्य, पार्षद गण एवं अन्य उपस्थित थे।

1786 views