*स्वच्छता मित्रों का दिल जीतने में जुटे महापौर भार्गव*
इंदौर नगर निगम के महापौर में पुष्यमित्र भार्गव ऐसे महापौर हैं जिन्होंने महापौर बनने के बाद स्वच्छता मित्रों का सबसे अधिक सम्मान करते हुए उन्हें हर उस मौके पर सम्मानित किया जो भार्गव के जीवन में ऐतिहासिक था। चाहे वो महापौर का शपथ ग्रहण समारोह हो या फिर पदभार ग्रहण वे सफाई कर्मियों के प्रति आभार मानना नहीं भूले। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस पर महिला सफाई कर्मचारी से ध्वजारोहण करवाना भी उनको दिलों को जीतने वाला था। वही आज सुबह गोगा नवमी के अवसर पर महापौर भार्गव ने राजवाड़ा पर झाड़ू लगाकर सफाई की इस दौरान *उन्होंने कहा कि शहर में अब तक जो भी आयोजन हुए हैं उनमें शहर के सफाई कर्मी उस आयोजन के दौरान होने वाले कचरे को साफ करते हुए पीछे-पीछे चलते हैं गोगा नवमी के अवसर पर निकलने वाले चल समारोह के दौरान नगर निगम की टीम के साथ वे खुद चल समारोह से निकले कचरे की सफाई करेंगे।*
1147 views





