पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के जन्‍मदिवस पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, गिनाईं उपलब्धियां

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के जन्‍मदिवस पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, गिनाईं उपलब्धियां*
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जन्मतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि। प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान देश की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मैरिस रोड स्थित अयोध्या कुटी पर हुए कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी विवेक बंसल ने राजीव गाँधी की तस्वीर पर माल्यार्पण करके उनको श्रद्धापूर्वक नमन किया इस अवसर पर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए विवेक बंसल ने कहा कि राजीव जी की सोच काफ़ी दूरगामी थी। उन्होंने अपने शासनकाल में पंचायती राज प्रणाली को सशक्त बनाया था। ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवक्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये स्थापित कराये गए जवाहर नवोदय विधालय उनकी ही देन है। उन्होंने जब सूचना तकनीकी के क्षेत्र में कंप्यूटर को जब बढ़ावा दिया तो जो लोग आज देश की सत्ता पर बैठे हैं उनके भारी विरोध के बावजूद अपनी उस योजना को परवान चढ़ाया Iआज हर कोई देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी से लेकर निचले स्तर तक डिजिटल इंडिया की बात करते हैं तब वे लोग ये भूल जाते हैं कि वर्तमान समय में देश के अन्दर जो डिजिटल सिस्टम काम कर रहा है और वीडियो कांफ्रेंसिंग, ऑनलाइन शिक्षा, ऑनलाइन बैंकिंग, इ-पेमेंट आदि का जो तन्त्र चल रहा उसकी परिकल्पना राजीव गाँधी जी की ही देन है। अपने प्रधानमंत्री पद के कार्यकाल में अपनी इस परिकल्पना को साकार रूप देने के लये।

1298 views