*आतंकी हमले के विरोध में इंदौर का आड़ा बाजार पूरी तरह से बंद*
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आंतकी हमले में शहीद हुए जवानों को पूरा देश नम आंखों से श्रद्धांजलि दी रहा है । आतंकी हमले के बाद पूरा देश पाकिस्तान के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा है। इंदौर में भी आड़ा बाजार के व्यापारियों ने दुकाने बंद कर आतंकी हमले पर अपना विरोध जताया । वहीं शहीद जवानों के सम्मान में मौन रखा शहीदों को श्रद्धाजंलि दी । व्यापारियों ने बाजार बंद करने के साथ ही मुख्य चौंक पर इकट्ठे होकर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । व्यापारियों ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हमलों पर रोक लगाई जा सके ।
2519 views





