केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले- ‘टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों की समस्या खत्म करेगी सरकार*
केंद्र परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को राज्यसभा को बताया कि सरकार देश में टोल प्लाजा को बदलने के लिए नई तकनीकों पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि नई प्रणाली अगले छह महीनों में पेश की जाएगी। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए मंत्री ने कहा कि टोल प्लाजा ने ट्रैफिक जाम और लंबी कतार जैसी कई समस्याएं पैदा की हैं, जिन्हें सरकार समाप्त करना चाहती है।राज्यसभा में नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार अब दो विकल्पों की तलाश कर रही है। सैटेलाइट आधारित टोल सिस्टम जहां एक कार में जीपीएस होगा और टोल सीधे यात्री के बैंक खाते से घटाया जाएगा और दूसरा विकल्प नंबर प्लेट के माध्यम से है। उन्होंने कहा कि हम सैटेलाइट का इस्तेमाल करते समय फास्टैग की जगह जीपीएस लगाने की प्रक्रिया में हैं और जिसके आधार पर हम टोल लेना चाहते हैं। नंबर प्लेट पर भी तकनीक उपलब्ध है और भारत में अच्छी तकनीक उपलब्ध है।केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हम प्रौद्योगिकी का चयन करेंगे। हालांकि, हमने आधिकारिक निर्णय नहीं लिया है, लेकिन मेरे विचार में नंबर प्लेट प्रौद्योगिकी पर कोई टोल प्लाजा नहीं होगा और एक परिष्कृत कम्प्यूटरीकृत डिजिटल प्रणाली होगी, जिसके द्वारा हम राहत दे सकते हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि कोई कतार नहीं होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा हमें संसद में एक बिल लाने की जरूरत है, क्योंकि अगर कोई टोल नहीं दे रहा है तो उन्हें दंडित करने के लिए अभी तक कोई कानून उपलब्ध नहीं है।






