जीएसटी: दाल, आटा और अनाज पर 5% GST पर वित्त मंत्री की पलटवार, विपक्ष को दिखाया आईना

जीएसटी: दाल, आटा और अनाज पर 5% GST पर वित्त मंत्री की पलटवार, विपक्ष को दिखाया आईना*
दाल, अनाज और आटा जैसे खाद्य आइटम पर 5 फीसद जीएसटी लगाया गया है, जिसे लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है। लेकिन विपक्ष के हमलों को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान ने नेस्तनाबूत करने का काम कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि दाल, आटा और अनाज जैसे आइटम पर 5 फीसद जीएसटी राज्यों की सिफारिश के आधार पर लगाया गया। इसमें सत्ता पक्ष के साथ विपक्षी दलों की राज्य सरकारें शामिल थे।जीएसटी परिषद की बैठक में 28 जून को चंडीगढ़ में आयोजित 47वीं बैठक में नए बदलाव को मंजूरी दी गई। इसमें भाजपा और गैर भाजपा शासित सभी प्रदेश की रजामंदी शामिल थी। इन बदलाव को पश्चिम बंगाल, राजस्थान, केरल, उत्तर प्रदेश, गोवा और बिहार ने आगे बढ़ाने का काम किया है। इसका नेतृत्व कर्नाटक के सीएम ने किया था।

1374 views