टाटा ग्रुप का यह शेयर 31 रुपये से बढ़कर ₹447 पर पहुंचा, दो साल में 14 गुना बढ़ गया निवेशकों का पैसा

टाटा ग्रुप का यह शेयर 31 रुपये से बढ़कर ₹447 पर पहुंचा, दो साल में 14 गुना बढ़ गया निवेशकों का पैसा*
ऐसे समय जब शेयर बाजार बिकवाली के दौर में है इस समय भी कुछ शेयरों ने अपने निवेशकों को कई गुना रिटर्न दिया है। टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स एक ऐसा स्टॉक है जो पिछले दो सालों में 14 गुना तक बढ़ गया है। शुक्रवार को यह शेयर बीएसई पर यह शेयर 447.95 रुपये पर बंद हुआ है। कंपनी ने हाल ही में सांख्य लैब का अधिग्रहण किया है।दिग्गज निवेशक विजय केडिया सपोर्टेड टेलीकॉम गियर फर्म का शेयर प्राइस 22 मई 2020 को ₹31.15 से बढ़कर 8 जुलाई को 447.95 रुपये का हो गया है। इस अवधि में इस शेयर ने अपने शेयरधारकों को 1338.04% का भारी रिटर्न मिला है। बता दें कि इसी अवधि के दौरान बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स 76 फीसदी चढ़ा है। तेजस नेटवर्क शेयर प्राइस हिस्ट्री के मुताबिक, अगर किसी निवेशक ने मई 2020 में इस काउंटर में ₹1 लाख का निवेश किया होता तो आज ₹14.38 लाख का फायदा होता। बता दें कि तेजस नेटवर्क्स में टाटा संस का कंट्रोल है। यह कंपनी टेलीकाॅम सर्विस प्रोवाइडर, इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर, यूटिलिटीज, डिफेंस और सरकारी फर्मों को नेटवर्किंग प्रोडक्ट को डिजाइन, विकसित और बेचता है। जुलाई 2021 में टाटा संस की सहायक कंपनी पैनाटोन फिनवेस्ट ने लगभग 1,850 करोड़ रुपये में तेजस नेटवर्क में 43.3% हिस्सेदारी खरीदी। बीएसई पर नए शेयरधारिता पैटर्न के अनुसार, टाटा संस और उसकी सहायक कंपनियों पैनाटोन फिनवेस्ट और आकाशस्थ टेक्नोलॉजीज की कंपनी में 52.45% हिस्सेदारी है। इस साल अप्रैल में, तेजस नेटवर्क को स्टेबल आउटलुक के साथ ICRA से अपग्रेड मिला।

2007 views