मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जन्मदिन पर अखिलेश यादव को दी बधाई*
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज यानी एक जुलाई को 49वां जन्मदिन है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख् मुयमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने फोन पर अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसके साथ ही उन्होंने जन्मदिन की बधाई का ट्वीट भी किया है।






