कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने बड़ी घोषणा कर सबको चौकाया*

*कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने बड़ी घोषणा कर सबको चौकाया*

कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने आज अपना घोषणा पत्र मीडिया के समक्ष जारी किया। संजय शुक्ला ने अपने घोषणा पत्र में शहर के विकास और नगर निगम से संबंधित कई घोषणाएं की है। इसी बीच संजय शुक्ला ने यह भी घोषणा कर दी की अगर वह जीते तो अपनी ओर से शहर में पांच ओवर ब्रिज बनाएंगे। जिसमें ना ही नगर निगम न हीं राज्य सरकार से कोई राशि ली जाएगी। इस मौके पर मौजूद पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधो भी इस घोषणा को सुनकर चौक गए। बताया जाता है कि संजय शुक्ला ने यह भी घोषणा की है कि अगर वह जीतते हैं तो कोरोना से मृतकों के परिवारों और गंभीर रूप से कोरोना पीड़ित लोगों को ₹20 हजार की एकमुश्त सहायता राशि दी जाएगी।

1659 views