रुपये में गिरावट का दौर जारी, सबसे निचले स्तर 78.83 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

रुपये में गिरावट का दौर जारी, सबसे निचले स्तर 78.83 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा*
रुपये में डॉलर के मुकाबले गिरावट का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को रुपया 46 पैसे टूटकर अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 78.83 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर आ गया है। घरेलू शेयर बाजार में अनिश्चितता और अमेरिकी डॉलर की मजबूती के चलते रुपया बुधवार को और कमजोर हुआ। इससे पहले रुपया सोमवार को 78.34 प्रति डॉलर पर पर बंद हुआ था. वहीं आज शुरूआती कारोबार में 18 पैसे गिरकर 78.52 प्रति डॉलर पर खुला था। आज के कारोबार में यह 78.60 के महत्वपूर्ण लेवल को भी पार कर गया।अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी भी रुपये में गिरावट की एक और बड़ी वजह बनी। बाजार में रुपये की गिरावट का कारण एफआईआई की ओर से लगातार की जा रही बिकवाली भी है। शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी का रुपए की गिरावट पर कहना है कि भारतीय रुपये के कमजोर होने कारण इक्विटी मार्केट में चल रही मंदी है। एफआईआई लगातार बाजार से पैसे बाहर निकाल रहे हैं इससे रुपये पर दबाव बढ़ता जा रहा है,वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर 0.01 प्रतिशत की उछाल के साथ 103.95 पर ट्रेड कर रहा है।

1245 views