आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में मिली जीत ऐतिहासिक:प्रधानमंत्री*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में मिली जीत ऐतिहासिक है। यह केंद्र और यूपी में डबल इंजन सरकारों के प्रति व्यापक पैमाने पर स्वीकृति और समर्थन का संकेत देता है। समर्थन के लिए लोगों का आभारी हूं। पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करता हूं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामपुर लोकसभा सीट पर उप चुनाव में मिली विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में जन-कल्याणकारी नीतियों पर डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रति आमजन के विश्वास की मुहर है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कहा कि उत्तर प्रदेश लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा प्रदेश में स्थापित सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों में जनता के विश्वास की जीत है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा यूपी भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई।






