सावधान!अगर बैंक अकाउंट में 342 रुपये नही रखे,तो 4 लाख रुपये का होगा नुकसान*
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत प्रीमियम का भुगतान ग्राहक द्वारा केवल एक बार दिए गए आदेश के आधार पर बैंक खाते से ऑटो- डेबिट द्वारा किया जा सकता है।आपके बैंक अकाउंट में 342 रुपये नहीं हैं तो 4 लाख रुपये तक का नुकसान हो सकता है। दरअसल, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) को सालाना रिन्यू कराने की आखिरी तिथि 31 मई है। अगर आपने इन दोनों योजनाओं को रिन्यू नहीं कराया तो 4 लाख रुपये तक की बीमा से वंचित रह सकते हैं।इस योजना के तहत किसी भी कारण से होने वाली मौत के लिए कवरेज दी जाती है। इस योजना से जुड़ने के लिए उम्र सीमा 18-50 वर्ष है। 50 वर्ष की आयु से पहले योजना में शामिल होने वाले लोग प्रीमियम का भुगतान करने पर जीवन के जोखिम का कवरेज 55 वर्ष की आयु तक प्राप्त कर सकते हैं।






