शेयर बाजार शुक्रवार को जोरदार बढ़त के साथ हुआ बंद,सेंसेक्स 1500 अंकों से ज्यादा उछला, निफ्टी में जबरदस्त तेजी*
बीते कारोबारी दिन की सुस्ती से उबरते हुए शेयर बाजार शुक्रवार को जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 1534 अंक या 2.91 फीसदी की उछाल लेते हुए 54,326 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी सूचकांक 457 अंक या 2.89 फीसदी की तेजी लेते हुए 16,266 के स्तर पर बंद हुआ. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार ने निवेशकों को जमकर फायदा कराया। बीते कारोबारी दिन की गिरावट से उबरते हुए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1534 अंक या 2.91 फीसदी की शानदार बढ़त लेते हुए 54,326 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 457 अंक या 2.89 फीसदी की तेजी लेते हुए 16,266 के स्तर पर बंद हुआ।






