*जैन प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन रोमांचक लीग मैच सम्पन्न*

रतलाम 18 मई ।(खोजी खबर न्यूज़

)स्थानीय पोलो ग्राउंड पर जारी जैन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के द्वितीय दिवस में रोमांचक 3 लीग मैच सम्पन्न हुए।

इन मैचों में श्री फतेहलाल कोठारी, श्री महेंद्र गादीया,श्री सुशील छाजेड़, श्री सुशील अजमेरा,श्री कीर्ति बड़जात्या,श्री हिम्मत गेलड़ा, श्री प्रकाश नांदेचा एवम श्री सुभाष सेठिया ने अपना आतिथ्य प्रदान किया।

आयोजक अमित कोठारी एवम अक्षय संघवी ने जानकारी देते हुए बताया कि दूसरे दिन का पहला मैच दिगम्बर गोल्ड एवम कॉटेज 11 के बीच हुआ। कॉटेज 11 ने पहले गेंदबाजी करते हुए दिगम्बर गोल्ड को मात्र 34 रनों के स्कोर पर समेट दिया एवम आसानी से स्कोर को बना कर मैच जीत लिया। आदिश जैन को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

रात्रि के दूसरा मैच दादा के दीवाने एवम थंडर जैन के बीच हुआ। थंडर 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 69 रनो का स्कोर बनाया जिसे दादा के दीवाने हासिल नही कर सका।

रात्रि का अंतिम मैच नेमि 11 एवम रॉयल 11 के बीच हुआ। रॉयल 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 112 रन बनाए । नेमि 11 मात्र 74 रन ही बना सके। प्रियांशु जैन मैन ऑफ द मैच रहे।

जैन प्रीमियर लीग की आयोजन कमेटी के नमन नवलखा, राहुल रांका, रवि सोनी,संदीप बोथरा, वैभव मेहता, नीलेश कोठारी,दीपक सेलोत,गौरव कास्टिया,राहुल नवलाख,अर्पित चंडालिया, ऋषभ मूणत,प्रयास नागोरी,हितेश बरमेचा,शिवम मूणत एवम हेमेंद्र श्री माल आदि उपस्थित रहे।

1728 views