हिंदू महासभा मथुरा के ईदगाह में लड्डू गोपाल का जलाभिषेक चाहता है ,कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

हिंदू महासभा मथुरा के ईदगाह में लड्डू गोपाल का जलाभिषेक चाहता है ,कोर्ट का खटखटाया दरवाजा*
ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे को लेकर घमासान के बीच मथुरा में ईदगाह को लेकर भी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। अब अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने ईदगाह में लड्डू गोपाल का जलाभिषेक करने की इजाजत दिए जाने की मांग की है। सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में याचिका दायर की गई है। अदालत ने सुनवाई के लिए नियत की 1 जुलाई की तारिख तय की है।इससे पहले मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद में धार्मिक चिह्नों से छेड़छाड़ की आशंका जताते हुए उसमें आवागमन को रोकने की मांग कोर्ट से की गई है। मंगलवार को आई याचिका पर सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट अगली सुनवाई एक जुलाई को करेगा।

2701 views