अलीगढ़ में बोले राज्‍यमंत्री- सामूहिक विवाह योजना की शादियों का रजिस्ट्रार दफ्तर में हो पंजीकरण

अलीगढ़ में बोले राज्‍यमंत्री- सामूहिक विवाह योजना की शादियों का रजिस्ट्रार दफ्तर में हो पंजीकरण*
प्रदेश सरकार के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति-जन कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि योगी सरकार जीरो टालरेंस के साथ काम रही है। हर अधिकारी ईमानदारी से काम करे। सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। तकनीकी का भी पूरा प्रयोग किया जाए। सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए शादियों का पंजीकरण रजिस्ट्रार कार्यालय में कराया जाए। वे शुक्रवार को यहां आगरा रोड पर मुकंदपुर स्थित डा. भीमराव आंबेडकर आईएएस-पीसीएस परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में अलीगढ़ मंडल के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ देने के लिए पात्र लोगों का ही चयन होना चाहिए। पूर्व की सरकारों में अधिकारी अपात्रों का चयन कर बचते रहे हैं। अब जवाबदेही तय होगी। वृद्धावस्था पेंशन से अभी भी बहुत से पात्र वंचित हैं। वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों की पात्रता की जांच कराकर योजना का लाभ दिया जाए। दशमोत्तर छात्रवृति योजना में बायोमीट्रिक के आधार पर 75 प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं के पंजीकरण में आ रहीं खामियों को दूर किया जाए।

1299 views