अलीगढ़ में शेयर निवेशकों के एक सप्ताह में 500 करोड़ डूबे

अलीगढ़ में शेयर निवेशकों के एक सप्ताह में 500 करोड़ डूबे*
शेयर बाजार में भारी गिरावट का के चलते अलीगढ़ के निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। बीते एक सप्ताह में 500 करोड़ रूपए से ज्यादा निवेशकों के डूब गए हैं। जानकारों के मुताबिक मैटल, आईटी, केमिकल सेक्टर के शेयरों में काफी असर आया है।अलग-अलग शेयर में औसतन 35 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है। जिले में 10 हजार से अधिक शेयर, म्यूचल फंड व कमोडिटी एक्सचेंज के निवेशक हैं। लगातार पांचवें दिन बाजार में गिरावट का दौर जारी रहा। निवेशकों को उम्मीद थी कि बाजार में एक बार फिर पटरी पर लौटेगा पर ऐसा नहीं हो सका। सेंसेक्स 1158.08 अंक टूटकर 52,930.31 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 359.10 अंक टूटकर 15,808.00 पर बंद हुआ।अर्थशास्त्री डा. तनु वार्ष्णेय के मुताबिक अमेरिका में महंगाई दर के जो आंकड़े आए हैं उसे लेकर बुधवार को अमेरिकी शेयरों बाजारों में बड़ी गिरावट देखी गई थी। महंगाई दर 8.5 फीसदी से घटकर 8.3 फीसदी पर आ गया है लेकिन बाजार को इससे ज्यादा की महंगाई में कमी की उम्मीद थी। बाजार को डर है कि अमेरिकी फेड रिजर्व ब्याज दरों में फिर से बढ़ोतरी कर सकता है। यूक्रेन रूस के बीच जंग खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में कई सामानों की सप्लाई में किल्लत देखी जा रही है, जिससे चलते दुनिया भर में फूड और फ्यूल की बढ़ी कीमतों ने महंगाई बढ़ा दी है। इसके अलावा चीन में कोरोना के चलते कई इलाकों में फैक्ट्रियां सामान्य क्षमता के साथ नहीं काम कर रही हैं, इससे भी सप्लाई पर दबाव बढ़ा है।इसके अलावा विदेशी निवेशकों द्वारा भारत में अधिक बिकवाली,रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी व रुपए की कीमत में गिरावट के भी मुख्य वजह है,इसके अलावा अमेरिका सहित कई विकसित देशों ने पिछले कुछ महीनों में ब्याज दरें बढ़ाई है, जिससे बाजार में पैसा कम हुआ है

1264 views