सपा मुखिया अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- डबल इंजन सरकार में अपराध का मीटर दोगुना

*सपा मुखिया अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- डबल इंजन सरकार में अपराध का मीटर दोगुना*
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था पर कटाक्ष किया है। अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को प्रदेश की कानून-व्यवस्था को सुधारने के मामले में फेल बताया है,समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को उत्तर प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बुलडोजर बाबा का बुलडोजर अब तो उलटी चाल चलने लगा है। उत्तर प्रदेश की सरकार ने ला-एंड-आर्डर को ही बुलडोज कर दिया। प्रदेश में शायद ही कोई ऐसा दिन हो, जब सामूहिक हत्या या सामूहिक दुष्कर्म ना होता हो। उत्तर प्रदेश को अब बहन-बेटियों के लिए सर्वाधिक असुरक्षित है.

1583 views